सेक्टर-नौ में रहने वाले एक दंपती के साथ तीन लोगों ने मारपीट करते हुए धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में हरीश ने कहा कि दस अक्तूबर शाम को वह खाना खाकर गली में घूम रहा था। इसी दौरान कॉलोनी का ही अनिल ट्रक लेकर जा रहा था। उसने अनिल से कहा कि वह ट्रक को आराम से चला ले।
इस पर अनिल ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद अनिल ने अपने परिजनों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हरीश ने कहा कि उसे छुड़वाने के लिए उसकी पत्नी रेखा भी मौके पर आ गई। हमलावरों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने हरीश की शिकायत पर अनिल, उसकी पत्नी नीतू तथा दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद