फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मार्केट कमेटी ने संचालकों को तीन दिन में फड़ हटाने का दिया नोटिस

विज्ञापन
08जेएनडी27-मार्केट कमेटी से नोटिस मिलने के बाद फ ड को हटाते हुए फ ड संचालक। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
नरवाना। सब्जी मंडी में अवैध रूप से बैठे फड़ संचालकों को लेकर मार्केट कमेटी की तरफ से तीन दिन का नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार उन्हें कहा गया है कि या तो वह खुद ही फड़ हटा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलने के बाद फड़ संचालकों ने अपनी फड़ों को छप्पर के नीचे से हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी एसोसिएशन ने इसी को लेकर कुछ दिन पहले ही मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपा था और कहा था कि अगर उनको वहां से हटाया नहीं गया तो पूरी सब्जी मंडी के आढ़ती गेट का ताला लगाकर हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस चेतावनी के बाद मार्केट कमेटी ने नोटिस जारी किए हैं। शहर की एकमात्र सब्जी मंडी में काफी संख्या में लोग सब्जी लेने के लिए जाते हैं। वहां बने छप्पर के नीचे काफी संख्या में फड़ वाले सब्जी लगाकर बैठे रहते हैं। इनको यहां से हटाने को लेकर एसोसिएशन द्वारा शिकायत दी हुई है और कहा है कि यह अवैध है। एसोसिएशन के प्रधान चरणजीत सिंह छाबड़ा का कहना है कि जिस जगह पर यह बैठते हैं, उसकी फीस तो उनके द्वारा भरी जाती है। इनके पास किसी भी तरह का कोई लाइसेंस नहीं है। उप प्रधान राजू सेतिया ने कहा कि जो मंडी के दुकानदार है, उनका वहां पर सामान लगाने का हक है। दुकानदारों को वहां जगह नहीं मिलती। फड़ संचालक जगह तो रोकते ही हैं, उसके बाद सड़क को भी घेर लेते हैं। इस मामले में सचिव को भी कहा गया था कि जिनके पास लाइसेंस नहीं है, वह लाइसेंस बनवा ले और अपनी दुकानों में जाकर बैठ जाए।

बॉक्स
फड़ संचालकों ने कहा कि आढ़तियों द्वारा दुकानों के सामने अवैध रूप से छप्पर लगाए हुए हैं। सामान बेचने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। इसको बनवाने के लिए किरायानामा मांगते हैं। किरायानामा कोई देने के लिए तैयार नहीं है और न उन्हें यहां कोई दुकान किराये पर दे रहा। उनको दुकान किराये पर दिलवाई जाए ताकि उनका लाइसेंस बन सके। उन्होंने दुकानदारों की भी दुकानों के आगे लोहे के छप्पर लगाकर अतिक्रमण करने की शिकायत दी थी, लेकिन दुकानदारों को नोटिस नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
सब्जी मंडी एसोसिएशन की तरफ से बगैर फीस के सामान्य फड़ पर कब्जा किए हुए कारोबारियों को बंद करवाने की शिकायत आई थी। इसके बाद फड़ वालों को वहां से खाली करने के लिए तीन दिन का समय देते हुए नोटिस दे दिया है। दूसरा फड़ वालों की तरफ से भी दुकानदारों के खिलाफ शिकायत दी हुई कि वह अवैध रूप से अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण किए हुए हैं। इसकी जांच करवाकर उन दुकानदारों को नोटिस दे दिया जाएगा जो अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए है।
विज्ञापन

-पूजा, सचिव मार्केट कमेटी नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें