फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चित्रकला में मानसी और स्लोगन में वंशिका अव्वल

Fri, 12 Jul 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी15-अहिरका में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के हिसार की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य सुरेंद्र गौड़ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में सूचना प्रसारण मंत्रालय हिसार से आए नोडल अधिकारी दौलत राम भी मौजूद रहे। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिता करवाई गई। इनमें चित्रकला, वाद विवाद, भाषण और रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय के बारे में जागरूक किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका की छात्रा मानसी प्रथम, अंजू दूसरे और संगीता तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन में प्रथम वंशिका, द्वितीय मोनिका तथा तीसरे स्थान पर हिमांशी रही। आजादी के अमृत महोत्सव पर मौखिक प्रश्नोत्तरी में प्रथम नेहा, दूसरे स्थान पर पायल तथा गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। नोडल अधिकारी दौलत राम ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाना है। इस अवसर पर सत्यनारायण शास्त्री, अध्यापक अमृतपाल, सुनीता ेदेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें