फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में मन्नत ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
16जेएनडी21: रोइंग ​खिलाड़ी मन्नत को स्कूल में पहुंचने पर प्राचार्य व प्रबंध समिति सम्मानित करते
विज्ञापन
जींद। शहर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मन्नत ने 27वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रवींद्र सरोवर में 5 से 9 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मन्नत ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। रोइंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में शारीरिक क्षमता के साथ एकाग्रता, संतुलन, धैर्य और निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है।
राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतना मन्नत की खेल प्रतिभा और लगातार की जा रही मेहनत का परिणाम है। प्रतियोगिता के दौरान उसने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए खिलाड़ियों के साथ मुकाबला किया और इस अनुभव से काफी कुछ सीखने का अवसर मिला।
विज्ञापन

मन्नत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और प्रशिक्षकों को दिया। उसने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उसके लिए गौरवपूर्ण अनुभव है। अब उसका लक्ष्य आगामी प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करना है।
मन्नत मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय की छात्रा है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप दहिया, प्राचार्य रविंद्र कुमार और प्रशासक वीपी शर्मा ने मन्नत को बधाई दी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें