16जेएनडी26: क्लब के सदस्य स्कूल में बच्चों को तिरंगा वितरित करते हुए। स्रोत: संगठन
जींद। इनर व्हील क्लब जींद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति की भावना को बच्चों, युवाओं और आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक ने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज के लोगों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और वंदे मातरम् की भावना के प्रति जागरूक किया गया। रोटरी क्लब जींद मिड टाउन के सहयोग से नेशनल अवॉर्डी सुनीता मलिक की अगुवाई में बिशनपुरा गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डॉ. परमिंदर करवाल, शालू शर्मा और लता जैन मौजूद रहीं। क्लब को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के लिए सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक वंदना गुप्ता ने 100 राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाए। क्लब सदस्य पूजा मुद्गिल ने कन्या गवर्नमेंट हाई स्कूल, बीबीपुर में 50 विद्यार्थियों को तिरंगे बांटे और सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रेरक संबोधन के माध्यम से देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। संवाद