26जेएनडी21-मंडी में दौरा करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
नरवाना। नई अनाज मेला मंडी और कपास मंडी में शनिवार को हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दौरा करके गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने आढ़तियों, खरीद एजेंसियों के एजेंट, मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्टर ठेकेदारों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक उपमंडल में 47 हजार 794 मिट्रिक गेहूं की सरकारी तौर पर खरीद की जा चुकी है और इसमें से करीब 60 प्रतिशत मतलब 28 हजार 346 मिट्रिक टन गेहूं का उठान कराया जा चुका है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ समस्याएं उनके सामने रखी गई हैं, जो गेहूं तौल या कांटे की असमानता के बारे में बताई गई है। इसके लिए उन्होंने किसानों की सहूलियत के अनुसार सभी प्रकार की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीजन के दौरान दो-तीन बार बरसाती मौसम होने की वजह से थोड़ी बहुत दिक्कत आई हैं, जिन्हें प्रशासन ने समय रहते दूर कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि खरीद, एजेंसी के एजेंट, ठेकेदार, आढ़ती और मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी आपसी तालमेल बरकरार रखें, ताकि इस दौरान किसानों को गेहूं बिक्री और रकम अदायगी के बारे में कोई समस्या नहीं आए। इस मौके पर मंडी एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर गोयल, पूर्व प्रधान एडवोकेट राजेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा व मार्केट कमेटी सचिव पूजा भी मौजूद रहे।