फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा ब्रांच नहर में बोरी में मिला युवक का शव

Wed, 15 Oct 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा ब्रांच नहर के दनौदा हेड के पास मंगलवार को एक युवक का शव बोरी में बंद मिला। युवक की पहचान दनौदा कलां गांव के निवासी सुनील उर्फ पवनी के रूप में हुई।
विज्ञापन


युवक 11 अक्तूबर से घर से लापता था। आशंका जताई जा रही है युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया।


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सिरसा ब्रांच नहर के दनौदा हेड के पास एक बोरी में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को नहर से बाहर निकाल कर देखा तो मृतक युवक की शिनाख्त दनौदा कलां गांव निवासी सुनील उर्फ पवनी के रूप में हुई।
विज्ञापन


 सुनील केएम राजकीय कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता था और 11 अक्तूबर की रात से अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने सुनील के लापता होने की सूचना भी पुलिस को दी थी। मंगलवार सुबह सिरसा ब्रांच नहर में किसी व्यक्ति ने एक बंद बोरी को पड़े देखा। जब बोरी को नहर से बाहर निकाला गया और उसे खोल कर देखा गया तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। बोरी में सुनील का शव था। सुनील के गले में एक कपड़े की पट्टी बंधी थी और उसके मुंह में भी कपड़ा ठूसा हुआ था।

हत्यारों द्वारा सुनील की गला घोंट कर हत्या शव को बोरी में डाल कर नहर में फेंका गया है। पुलिस ने मृतक सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नरवाना पूर्णचंद पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मृतक के पिता राजेश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें