जींद। पानीपत में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने पर महिला थाना पुलिस ने हिसार के पेटवाड़ निवासी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर हिसार सदर थाना भेज दी है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत पानीपत की रहने वाली महिला ने बताया कि पहले वह हिसार क्षेत्र के एक गांव में रहती थी। उस दौरान उसकी जान-पहचान पेटवाड़ निवासी सुरेंद्र के साथ हो गई थी। सुरेंद्र ने उसको अपने झांसे में लेकर दो वर्ष पहले हिसार के खरकड़ी गांव के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसको धमकी देकर हिसार के एक होटल में लेजाकर दुष्कर्म किया। तीन अगस्त को आरोपी न उसको धमकी देकर जींद के नजदीक हांसी रोड पर भीड़ में नहर पर लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने बताया कि महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच हिसार सदर थाना पुलिस को भेज दी गई है।