26जेएनडी37: पुलिस कार्यालय के सभागार में मौजूद पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत : प्रशासन
जींद। जिला पुलिस ने आर्थिक अपराधों की रोकथाम और प्रभावी जांच को लेकर जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुलदीप के मार्गदर्शन और डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर ठगी, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल भुगतान ठगी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए आर्थिक लाभ लेने जैसे मामलों की जानकारी दी। साथ ही आर्थिक अपराधों की जांच में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और साक्ष्य जुटाने के तरीकों से भी अवगत करवाया गया। संवाद