फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य का प्रकृति से गहरा संबंध रहा है : विष्णु बागड़ी

Thu, 27 Feb 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी41-डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते मुख्य
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार स्कूल जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर के एक निजी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला कोऑर्डिनेटर विष्णु बागड़ी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का प्रकृति से गहरा संबंध रहा है। प्रकृति और मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आधुनिकता के इस दौर में लोग स्वार्थी हो चुके हैं और प्रकृति के साथ खिलवाड़ करते रहते हैं। आज समाज में बहुत कम व्यक्ति ऐसे हैं जो पर्यावरण संरक्षण के लिए सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के विशेष मौकों पर पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें