फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांगोली गांव के पास एक तेज रफ्तार बुलेट से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाडवा गांव निवासी निर्मला ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपने पति लख्मीचंद (66) के साथ बाइक पर पिल्लूखेडा मंडी से गांव हाडवा लौट रही थी। गांव गांगोली के पास अचानक एक तेज रफ्तार बुलेट चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बुलेट समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके पति लख्मीचंद को मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने निर्मला की शिकायत पर अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें