फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: चलती गाड़ी में लगी आग, जिंदा जला 25 साल का युवक, कार के नंबर से हुई पहचान

Tue, 27 Sep 2022 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

मृतक के पिता जगबीर ने बताया कि वह रिश्तेदारी में मौत होने के चलते बाहर गए हुए थे। मंगलवार को अजय के मामा और अन्य रिश्तेदार आए हुए थे। इनको अजय जींद बस अड्डा पर छोड़ने गया था। अब यह समझ में नहीं आ रही कि आखिर अजय गाड़ी लेकर गांव बिरोली के पास कैसे गया।
विज्ञापन
जींद में कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के बिरोली गांव के नजदीक जींद-रोहतक बाईपास पर मंगलवार दोपहर एक चलती ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। आग का गोला बनी कार में चालक जिंदा जल गया। कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान हुई। मृतक हिसार जिले के गांव भकलाना का रहने वाला अजय था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


जींद-रोहतक बाईपास पर बिरोली गांव के पास मंगलवार दोपहर को संदिग्ध हालात के चलते एक ब्रेजा गाड़ी में आग लग गई। इसमें चालक जिंदा जल गया। आग लगने की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। आग के कारण चालक के शरीर के ज्यादातर अंग जल चुके थे। गाड़ी नंबर के आधार पर मृतक की पहचान हिसार जिले के गांव भकलाना निवासी 25 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। अजय फिलहाल अपने परिवार के साथ अर्बन इस्टेट कॉलोनी जींद में रहता था।

यह भी पढ़ें : Karnal: नायब तहसीलदार राहुल बुरा ने पद छोड़ा, व्यक्तिगत कारण बता उपायुक्त अनीश यादव को सौंपा इस्तीफा
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता जगबीर ने बताया कि वह रिश्तेदारी में मौत होने के चलते बाहर गए हुए थे। मंगलवार को अजय के मामा और अन्य रिश्तेदार आए हुए थे। अजय इन्हें जींद बस अड्डे पर छोड़ने गया था। कार साइड में खड़ी हुई थी और हैंडब्रेक लगाया गया था। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। 

विज्ञापन


गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। शरीर के नाम पर केवल अवशेष ही बचे थे। गाड़ी नंबरों के आधार पर मृतक की शिनाख्त संभव हुई है। गाड़ी में आग लगने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहे। -मोनिका, सदर थाना जांच अधिकारी 

जो गाड़ी जली है, उसमें आग लगने के किसी भी कारण का पता नहीं चला है। कंपनी के कर्मचारी  ही आकर इसका पता लगा पाएंगे। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। - दिनेश कुमार, सदर थाना प्रभारी जींद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें