फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पटाखे बेचने का आरोपी गिरफ्तार, दुकान से मिले थे 65 किलो से अधिक पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी कृष्णा कॉलोनी निवासी परीक्षु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ की टीम सहायक उप निरीक्षक समरजीत के नेतृत्व में सप्ताहभर पहले सब्जी मंडी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नई सब्जी मंडी के पास एक दुकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे और बम रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दुकान से प्लास्टिक के तीन कट्टे बरामद हुए। इनमें फिरकी, फुलझड़ी, अनार बम और बुलेट बम रखे हुए थे। इनका कुल वजन 65 किलो 275 ग्राम मिला। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर सील कर दिया था। इस दौरान आरोपी परीक्षु भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ थाना शहर में विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें