फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाढ़ी बनवाने गए होमगार्ड जवान की हत्या करने वाला दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी संदीप। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सिंघाना गांव में होमगार्ड जवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव सिंघाना में हेयर ड्रेसर की दुकान पर सेव करवाने आए गुरु रविदास सभा के प्रधान एवं होमगार्ड जितेंद्र मेहरा की बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देकर गांव के ही दो युवक मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया था और हाल ही में एसीपी अजीत सिंह शेखावत से भी मिले थे। हरियाणा होमगार्ड सेवा में तैनात जितेंद्र (26) गांव के एक सैलून में शेव करवाने के लिए आया और जैसे ही वह नाई की कुर्सी पर बैठा तो इसी गांव के ही दो युवकों संदीप व अजित उर्फ टाटा ने दुकान में आकर बर्फ तोड़ना वाले सूए से जितेंद्र की छाती में घातक प्रहार कर दिए तथा जितेंद्र की मौत हो गई। आरोपी हत्याकांड को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
आरोपी संदीप दुष्कर्म के एक केस में जेल में बंद था। चंद दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। आते ही उसने उसने अजित उर्फ टाटा के साथ मिलकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में प्रमुख आरोपी संदीप को सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सब इंस्पेक्टर छत्रपाल ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से हत्याकांड के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें