फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मालवी की बेटियां नई पीढ़ी के लिए बनीं प्रेरणा

विज्ञापन
27जेएनडी 18: धर्मेंद्र । संवाद
विज्ञापन
कर्मवीर
विज्ञापन

जुलाना। जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर और जुलाना कस्बे से छह किलोमीटर दूर स्थित गांव मालवी आज अपनी खेल प्रतिभाओं के कारण पूरे प्रदेश में अलग पहचान बना चुका है। करीब 900 वर्ष पुराने इस गांव का इतिहास भी बेहद रोचक है।
ग्रामीणों के अनुसार, मालो नामक लड़की ने इस गांव को बसाया था, जिसके नाम पर बाद में गांव का नाम मालवी पड़ा। समय के साथ यह गांव खेल प्रतिभाओं की धरती बन गया और यहां की बेटियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

गांव की बेटी कविता दलाल ने विश्व प्रसिद्ध डब्लूडब्लूई चैंपियनशिप में भाग लेकर इतिहास रच दिया। वह डब्लूडब्लूई तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित प्रतियोगिता में कविता ने हरियाणवी पहनावे में अपनी प्रतिद्वंद्वी को मात देकर भारतीय संस्कृति की अलग पहचान बनाई।
उनकी इस उपलब्धि ने न केवल गांव बल्कि पूरे हरियाणा को गौरवान्वित किया। कविता दलाल की सफलता के बाद गांव की बेटियों में खेलों के प्रति नया उत्साह देखने को मिला।
कविता से प्रेरणा लेकर गांव की पूनम दलाल ने भारोत्तोलन में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने वर्ष 2010 में लखनऊ के साई सेंटर से खेल करियर की शुरुआत की और लगातार मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पदक जीते। वर्ष 2013 में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया और कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

27जेएनडी 18: धर्मेंद्र । संवाद

27जेएनडी 18: धर्मेंद्र । संवाद

27जेएनडी 18: धर्मेंद्र । संवाद

27जेएनडी 18: धर्मेंद्र । संवाद

27जेएनडी 18: धर्मेंद्र । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें