फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी बना रहा बीमार, अफसर नहीं सुन रहे गुहार

विज्ञापन
वार्ड 10 में पेयजल सप्लाई में आ रहा गंदा पानी दिखाते वार्ड के लोग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना। वार्ड नंबर 10 में पेयजल सप्लाई में तीन माह से सीवरेज का दूषित पानी मिलकर आ रहा है। बार-बार गुहार लगाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रशासन के रवैये को लेकर वार्ड के लोगों में रोष है। वार्ड के लोगों की मांग है कि उन्हें स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए, ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन

रमेश जिंदल, रमन सिंगला, रोशन ने बताया कि वार्ड में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जो पीने का पानी सप्लाई किया जाता है, वह किसी भी लिहाज से पीने लायक नहीं होता। यह पानी काफी गंदा और बदबूदार है। इससे वार्ड के लोगों में बीमारियां फैल रही हैं। पेयजल के लिए जो पाइपलाइन दबाई गई है, वह कई जगह से लीक होने के कारण यह गंदा पानी इसमें मिलकर आ रहा है। कई बार इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर विधायक तक की जा चुकी है, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया। वार्ड के लोगों को अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। प्रशासन के ढुलमुल रवैये को लेकर वार्ड के लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। वार्ड के लोगों की मांग है कि उन्हें स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन

वार्ड 10 में लाइन लीकेज होने से दूषित पानी आ रहा था। लीकेज को ठीक करवाया जा रहा है। जल्द ही वार्ड के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा।
-नवीन नेहरा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें