26जेएनडी04-राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना मंडी में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में योग करते
उचाना। तीन दिवसीय योग ट्रेनिंग कैंप का आयोजन शिक्षा विभाग व आयुष विभाग के तत्वावधान में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना मंडी में किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ पुष्पा रानी ने योग के महत्व को बताया। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों को योग के गुणों को बताएं।
आयुष विभाग से डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियां दूर रहती हैं। ऐसे में लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
इस मौके पर सरोज श्योकंद, सुरेंद्र सिंह, डॉ. रचना और कुलदीप भी मौजूद रहे।