फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में जलभराव रोकने के लिए पहले से करें इंतजाम : एसडीएम

विज्ञापन
फोटो 12जेएनडी15-बरसाती पानी की निकासी को लेकर जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसडीएम हो​शिय
विज्ञापन
जींद। बरसाती मौसम के दौरान गांवों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जुलाना एसडीएम होशियार सिंह ने बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ गांव कमाचखेड़ा, मालवी और देवरड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए सभी नालों, ड्रेनों और पानी निकासी के अन्य मार्गों की नियमित जांच की जाए। जहां भी पानी की निकासी में किसी प्रकार की बाधा सामने आए, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की सुचारू निकासी को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर पानी की निकासी के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर सूचना मिलने का इंतजार करने के बजाय पहले से ही आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान पानी की निकासी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें