फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज परिचालकों को बड़ी राहत, बिना टिकट यात्री मिलने पर नहीं होगी कार्रवाई

विज्ञापन
फोटो 06जेएनडी02-रोडवेज बस स्टैंड जींद। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
जींद। रोडवेज बसों में सफर करने वाले परिचालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब अंतरराज्यीय रूटों पर चेकिंग के दौरान यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो संबंधित बस परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य परिवहन निदेशालय ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर करीब साढ़े तीन साल पुराने आदेश को वापस ले लिया है। इससे लंबे रूटों पर बसों का संचालन करने वाले परिचालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
परिवहन विभाग ने पांच मई 2023 को आदेश जारी कर निर्देश दिए थे कि अंतरराज्यीय रूटों पर निरीक्षण के दौरान यदि कोई यात्री बिना टिकट मिलता है तो संबंधित बस के परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के कारण परिचालकों की जिम्मेदारी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, लंबे रूटों पर अलग-अलग स्थानों से यात्रियों के चढ़ने और उतरने के कारण कई बार टिकट वितरण और जांच में परेशानी आती थी। ऐसे में किसी यात्री के बिना टिकट पकड़े जाने पर परिचालक को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ता था। अब पुराने आदेश को वापस लेने से परिचालकों को इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
जींद से इन रूटों पर होता है बसों का संचालन
जींद रोडवेज डिपो में वर्तमान में 162 बसें हैं, जिनमें 37 किलोमीटर स्कीम की बसें भी शामिल हैं। डिपो से हरिद्वार, अमृतसर, पोंटासाहिब, हल्द्वानी, जम्मू-कटरा और लुधियाना सहित कई अंतरराज्यीय रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। इन रूटों पर सफर करने वाले परिचालकों को अब बिना टिकट यात्री मिलने पर विभागीय कार्रवाई का डर नहीं रहेगा।
वर्जन
परिवहन विभाग ने अंतरराज्यीय रूटों पर चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्री मिलने पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी आदेश वापस ले लिया है। यात्रियों का कर्तव्य है कि वे रोडवेज बस में सफर के दौरान अनिवार्य रूप से टिकट लें। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें