फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिल्ली की घटना के बाद महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट, वाहनों को जांच रही

विज्ञापन
नारनौल में वाहनों की जांच करते पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके की घटना को गंभीरता से लेते हुए महेंद्रगढ़ जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन

जिले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर तुरंत प्रभाव से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कमांडो व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले की सीमा पर और विभिन्न स्थानों पर बनाए गए अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय नाकों पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कमांडो व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर खड़े सभी लावारिस और अन्य वाहनों की विशेष जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके।
इसके अलावा टीम रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष निगरानी रख रही है। यात्रियों के सामान की जांच के साथ-साथ किसी भी लावारिस या संदिग्ध सामान पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
महेंद्रगढ़ पुलिस जनता से अपील करती है कि वे इस कठिन समय में पुलिस का सहयोग करें। यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देती है, तो वे तुरंत डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

नारनौल में वाहनों की जांच करते पुलिस। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें