05जेएनडी05: कॉलेज में पौधरोपण करते हुए एनसीसी कैडेटस। स्रोत स्वयं
सफीदों। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
प्राचार्या डॉ. तनाशा हुड्डा ने बताया की इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि पुनर्स्थापन मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता है। जिसका नारा है ''हमारी भूमि, हमारा भविष्य। सऊदी अरब 2024 के विश्व पर्यावरण दिवस के वैश्विक समारोह की मेजबानी कर रहा है। इस अवसर पर एमओयू के तहत राजकीय कॉलेज सफीदों और सरला मेमोरियल कॉलेज सफीदों के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण के ऊपर एक ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर सरला मेमोरियल कॉलेज से प्रो. मोना यादव ने शिरकत की।
छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस विशेष अवसर पर, कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। एनसीसी अधिकारी प्रोफेसर प्रदीप मान ने बताया की हम सभी का कर्तव्य है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा के लिए योगदान दें। हमारे छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रोफेसर प्रदीप मान, डॉ. विकास लाठर, डॉ. अनिल, सविता, निर्मला, सीमा, ज्योति, डॉ. मंजीत कौर मौजूद थी।