30जेएनडी11 : आयुष्मान आरोग्य केंद्र मंदिर सुलहेड़ा में बच्चाें को गुड़-चना वितरित करते आयुष विभ
जींद। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को जाट धर्मशाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शनी लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई।
आयुष विभाग के डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा धनतेरस के दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस घोषित किया है। जिलास्तर पर कार्यक्रम जाट धर्मशाला में आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जींद डॉ. अमित रोहिला की। डॉ. अमित रोहिला ने सभी लोगों को आयुर्वेद द्वारा इलाज के तरीके बताए। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य केंद्र मंदिर सुलेहड़ा में आयुष चिकित्सा एवं पोषण सामग्री वितरण शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता भाषण, प्रतिभागियों को गुड़ चना का वितरण और स्वास्थ्य से संबंधित साहित्य वितरित किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरल में आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।