जींद। रिटायर्ड कर्मचारी पेंशनर्स समाज हरियाणा की बैठक मंगलवार को ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। प्रांतीय उप प्रधान भलेराम बूरा की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन योगाचार्य जोरा सिंह आर्य ने किया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा की गई।
भलेराम ने कहा कि पेंशनर्स की अगली बैठक 12 जुलाई को होगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनर्स को 65 वर्ष पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष के बाद 10 प्रतिशत व 75 वर्ष के बाद 15 प्रतिशत एवं 80 वर्ष के बाद 20 प्रतिशत वृद्धि प्रदान की जाए। 1 जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक का डीए एरियर सुप्रीम कोर्ट की हिदायत के अनुसार 6 प्रतिशत ब्याज के साथ दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को पूरा किया जाए। इस अवसर पर प्रधान सत्यवान शर्मा, सचिव अर्जुन सैनी, उप प्रधान ईश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष लेखराज, रामनिवास शर्मा मौजूद रहे। द