29जेएनडी16: मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
- फोटो : सांकेतिक
नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस व पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी की कोई संभावना नहीं है। वह रविवार को नरवाना के हरिनगर क्षेत्र में प्रताप सिंह धीमान के निवास पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 132वां एपिसोड स्थानीय लोगों के साथ सुना और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही हैं।
उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि गलत सूचनाएं कई बार लोगों में भय और भ्रम की स्थिति पैदा कर देती हैं, इसलिए केवल सरकार की आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।
तेल कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी क्षेत्र में कमी न आने देने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है जो लोगों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
मंत्री ने कॉलोनी वासियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उसके बाद कैबिनेट मंत्री एसडी महिला कॉलेज में मायादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के समापन समारोह में पहुंचे। इस दौरान 161 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
29जेएनडी16: मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।- फोटो : सांकेतिक