फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बायो गैस प्लांट को बंद कराने के लिए डिप्टी स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
29जेएनडी21-बायोगैस प्लांट को बंद कराने की मांग को लेकर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा को ज्ञापन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। शहर के नये बस अड्डे के नजदीक और गोहाना रोड से सटी जमीन पर रिहायशी क्षेत्र के बीच बने हुए बायो गैस प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। इसको बंद करवाने की मांग को लेकर रविवार को कई कॉलोनियों के लोगों को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि यदि प्लांट चलता रहा तो न केवल लोगों की सांसों पर संकट खड़ा हो जाएगा बल्कि साथ में आसपास की कॉलोनियां भी सुन्नी पड़ जाएंगी। प्लांट भविष्य में बड़ा संकट ना बने इसके लिए लोगों का दर्द मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाकर इसे बंद करवाने में मदद करें।
डिप्टी स्पीकर लोगों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भिजवा दिया जाएगा। वार्ड 23 के पार्षद प्रतिनिधि बलवंत काला, इंप्लाइज कालोनी के प्रधान दयानंद भनवाला, बिजेंद्र दहिया, मंजीत जागलान, करतार सिंह, पवन डागा, बलबीर सिंह ढांडा आदि ने प्लांट को जिले के लिए संकट बताया।
विज्ञापन

प्लांट के कारण जमीन के गिरे दाम
उन्होंने कहा कि एक कंपनी ने नियमों को दरकिनार करते हुए रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट बनाया है। इस प्लांट का बंद होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नये बस अड्डे के आसपास जिस जमीन के दाम सोने के समान समझे जा रहे थे, वह गैस प्लांट शुरू होने पर नीचे गिर गए हैं। लोग घरों को बेचने के प्रयास में जुट गए हैं लेकिन कोई खरीदार ही नहीं आ रहा है। यदि इस जमीन पर मल्टी कॉम्पलेक्स, युनिवर्सिटी या कोई बड़ा मॉल बनाया जाता तो यह जींद के लिए सौगात साबित होती।
31 वार्डों और आसपास के गांव में भी होगा विरोध

बायोगैस प्लांट के विरोध में पिछले कई दिनों से विरोध के जो स्वर उभर कर सामने आ रहे हैं। इसका शोर आगामी दिनों में बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बिजेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि प्लांट का विरोध गोहाना रोड से सटी चार-पांच कॉलोनियों में ही नहीं बल्कि तमाम 31 वार्डों और आसपास के गांव में भी सुनाई देगा। इसके लिए लोगों की कमेटियां बनाई जाएगी जो प्रत्येक वार्ड और गांव में जाकर जींद की जिंदगी का हवाला देकर जनता-जनार्दन को साथ में खड़ा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें