फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों और वीर जवानों को समर्पित होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव : डाॅ. अरविंद

Sun, 25 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी21: ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यक्रम को संबोधित करे हुए मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा। संवाद
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 30 मई को होने वाला राज्य स्तरीय समारोह शहीदों व वीर जवानों के शौर्य को समर्पित होगा। 36 बिरादरी मिलकर इस बार जन्मोत्सव समारोह को ऐतिहासिक व भव्य मनाने जा रही है। यह बात सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार दोपहर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ब्राह्मण धर्मशाला में अयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने पहरावर पहुंचने का न्योता देते हुए कहा कि 30 मई को रोहतक में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्थाओं के तीसरे कैंपस पहरावर में प्रदेश सरकार संत, महापुरुष सम्मान व विचार प्रसार योजना के तहत भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन कर रही है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के तौर पर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने पत्रकारों द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा विदेश नीति पर सवाल उठाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का नजरिया अलग है। आज पूरे देश ने देखा है कि कैसे भारतीय सेना ने आतंकवाद और आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि 140 करोड़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अब दुश्मन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देता है। अब भारत बदल रहा है। उन्होंने कहा कि 30 मई को हर परिवार से एक सदस्य जरूर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि इस आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें