फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान : बेदी

Sun, 25 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी24: नरवाना में आयोजित कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि जनसाधारण को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वह सदैव काम करेंगे।
विज्ञापन

यह बात मंत्री बेदी ने शनिवार को शहर के प्रीतम बाग मोहल्ला तथा प्रेम नगर में शहरवासियों से मिलते हुए कही।
मंत्री बेदी ने दोनों बस्तियों में लोगों से मुलाकात की और मोहल्ला के लोगों की समस्याएं सुनीं। बेदी ने कहा कि निकट भविष्य में पानी निकासी, जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान हो जाएगा।
इसके लिए 70 करोड़ रुपये की लागत से नरवाना शहर से धनौरी ड्रेन तक 27 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।
कार्य के पूरा होने के बाद शहर वासियों को समस्याओं से स्थायी निजात मिल जाएगी। बेदी ने कहा कि करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से 28 योजक सड़कों का सुधारीकरण एवं विस्तारीकरण हो रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बलदेव वाल्मीकि, ओम प्रकाश थूआ, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सोमदत्त बेदी, रिछपाल शर्मा, सुरेश दनोदा, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, सुरेंद्र हथो, सुरेश प्रजापति, अमित धरोदी, सुरेश पांचाल, अमित ढाकल, हंसराज समैन, विनय मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें