फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खरीद नियमों के विरोध में मार्केट कमेटी गेट पर जड़ा ताला, 2 घंटे रहा काम ठप

विज्ञापन
20जेएनडी11: अनाजमंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
जींद। नए फसल खरीद नियमों के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक काम ठप रहा। कार्यालय में किसानों के आने जाने का काम भी बाधित हुआ।
विज्ञापन

मंडी में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने मंडी में पुलिस बल तैनात रखा। इस दौरान भाकियू के जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी और नेता सतेंद्र कोथ ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपने तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि हर रोज किसी न किसी मंत्री या विधायक का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है लेकिन सरकार की ओर से अभी तक पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से बायोमीट्रिक नियम को वापस ले और किसानों को राहत प्रदान करे।
भाकियू नेताओं ने कहा कि मार्केट कमेटी द्वारा बनाए गए किसान विश्राम गृह में ठहरने, बैठने और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ई-दिशा केंद्र खोले जाने के बावजूद ई-खरीद पोर्टल में बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। जब गेटपास मैनुअल तरीके से काटे जा सकते हैं तो फसल की खरीद भी मैनुअल रूप से की जानी चाहिए।
विज्ञापन


20जेएनडी11: अनाजमंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें