फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए युवा दे रहे ठीकरी पहरा

विज्ञापन
खटकड़ गांव में रात को टीमें बना कर पहरा देते युवा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना। कोरोना वायरस से गांव को बचाने के लिए खटकड़ के युवाओं ने कमान संभाल ली है। गांव में आने वाली दो दर्जन से अधिक गलियों के अलावा कसुहन, बड़ौदी, भौंसला, मोहनगढ़ छापड़ा को जाने वाले लिंक मार्गों पर युवा अलग-अलग टीमें बना कर पहरा दे रहे हैं। इन मार्गों पर आने-जाने वाले का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

गाड़ी, बाइक नंबर लिखने के साथ-साथ उनकी फोटो भी मोबाइल में उतरा रहे हैं। गांव में जाने के लिए अगर कोई बाहर का व्यक्ति आता है तो जिसके पास जाना है उसको फोन करके बाहर बुलाया जाता है। गांव का व्यक्ति अगर उसको पहचान कर जाने के लिए कहता है तो उसका पता लिखने के बाद सैनिटाइजर से हाथ धुलवा कर जाने दिया जा रहा है। दिन-रात युवा टीमें बना कर पहरा दे रहे हैं।
ताश खेलने पर लगेगा अलग-अलग जुर्माना
गांव के सरपंच बलकार ने बताया कि सामूहिक रूप से लोग एकत्रित न हो इसके लिए पंचायत ने कई फैसले लिए हैं। ताश खेलने वालों पर एक-एक हजार रुपये, देखने वालों पर दो-दो हजार रुपये, जिसकी जगह पर ताश खेलते मिले उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला लिया है। सामूहिक रूप से हुक्का पीने पर भी जुर्माना लगाया गया है। घर पर अकेला व्यक्ति हुक्का पी सकता है, लेकिन सामूहिक रूप से हुक्का पीने पर लॉकडाउन तक पाबंदी लगाई गई है। इसको लेकर गांव में मुनियादी करवाई गई है।
विज्ञापन

पहरे में भी सोशल डिस्टेंसिंग अपना रहे है युवा
कप्तान, रणदीप, अनिष, सुनील, अंकित, अमित, बल्लू, मनीष, संदीप ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस से बचने की दवा है घरों में रहें, सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा पार न करें। युवा गांव में दिए जा रहे ठीकरी पहरे में सोशल डिस्टेंसिंग अपना रहे हैं। गांव में भी ग्रामीणों को इसको लेकर युवा टीमें बना कर जागरूक कर रहे हैं। युवा दिन-रात पहरा दे रहे हैं ताकि उनका गांव कोरोना वायरस से बचा रहे। गांव के लोग भी इसको लेकर पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें