फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब कारोबारी को विदेशी नंबर से फिर मिली रंगदारी की धमकी, पुलिस सतर्क

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी26-मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से आई कॉल। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित सांगवान ब्रदर्स के शराब कारोबारी नवीन सांगवान को फिर रंगदारी की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें विदेशी नंबर से मोबाइल फोन पर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने कारोबारी के घर के आसपास गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

12 अगस्त की रात करीब आठ बजे नवीन के मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें अपने साथ मिलकर चलने को कहा। धमकी दी कि सुरक्षाकर्मी ज्यादा दिन तक नहीं बचा सकते। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया। नवीन ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। नवीन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
एक फरवरी को भी मिली थी रंगदारी की धमकी
नवीन सांगवान को इससे पहले भी एक फरवरी को रंगदारी की धमकी मिली थी। उस समय भी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया था। शहर थाना पुलिस ने तब अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ता को सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी। नवीन सांगवान की सुरक्षा के लिए पहले से ही दो पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस विदेशी नंबर से आई कॉल और धमकी के संबंध में तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले को वेरिफाई कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी तक पहुंचने में जुटी हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें