फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपों पर डीजल-पेट्रोल लेने के लिए लग रही लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/जुलाना। जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के चलते किसान पेट्रोल व डीजल स्टोर करने लगे हैं। उनका कहना है कि यूक्रेन व रूस के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। पेट्रोल पंपों पर तीन दिन से लाइनों में लगकर लोग पेट्रोल व डीजल ले रहे हैं। इसमें खासकर किसान अपने ट्रैक्टरों के लिए डीजल ले जा रहे हैं। जिन पेट्रोल पंपों पर चार हजार लीटर डीजल प्रतिदिन बिक रहा था, वहीं अब छह हजार डीजल प्रतिदिन बिक रहा है।
विज्ञापन

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर देश व प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की सूचना चारों तरफ फैल रही है। इस कारण खासकर किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में कई-कई ड्रम डीजल भरवाकर ले जा रहे हैं। जुलाना क्षेत्र के किसानों की पंपों पर काफी लंबी लाइनें लग रही हैं। शामलो कलां निवासी विक्रम, पोली गांव निवासी आनंद, सुखबीर, रोहतास, कृष्ण ने बताया कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि की खबरें आ रही हैं। किसान आगामी धान की फसल को देखते हुए अभी से डीजल की खरीद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें