02जेएनडी15: अकालगढ़ गांव में आसमानी बिजली गिरने से जले उपकरण। संवाद
- फोटो : राठ में पृथक बुंदेलखंड की मांग पर यात्रा निकालते राजा बुंदेला। संवाद
जुलाना(जींद)। बारिश के दौरान जिले के ईंटल कलां और अकालगढ़ गांव में दो मकानों पर बिजली गिरने से बिजली उपकरण जल गए। दोनों मकानों में काफी नुकसान हुआ है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
ईंटल कलां निवासी रामधारी ने अपने खेत में मकान बनाया हुआ है। शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान उसके मकान पर बिजली गिर गई। इसमें मकान की बिजली फिटिंग, पंखे, इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज, कूलर, बिजली मोटर समेत अन्य उपकरण जल गए। छत पर रखी पानी की टंकी में छेद हो गया। मकान में भी दरार आ गई। छत से मलबा टूटकर नीचे गिर गया। घटना के दौरान परिवार के लोग चाय पी रहे थे। रामधारी ने बताया कि अचानक जोरदार धमका हुआ।
फिर उन्हें अहसास हुआ कि मकान पर बिजली गिरी है। उसके साथ ही उसके भाई मनीराम व भलेराम के मकान बने हैं। बिजली गिरने से उनके दोनों मकानों के भी सभी बिजली उपकरण जल गए। वहीं, गांव अकालगढ़ निवासी जयवीर के मकान पर बिजली गिरने से घर के बिजली उपकरण जल गए और मकान को भी नुकसान पहुंचा है। जयबीर के आसपास के मकानों के भी बिजली उपकरण जल गए।