फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसी का ब्लोअर को हटवाने की मांग व बंदरों के आतंक को लेकर लिखा पत्र

विज्ञापन
03जेएनडी 25: अदालत परिसर की गैलरी में लगे एसी के ब्लॉवर जहां से निकलने में आमजन व अ​धिवक्ताओं क - फोटो : नमूना भरती खाद्य सुरक्षा टीम।
विज्ञापन
जींद। अदालत के सामने की गैलरी में लगे एसी का ब्लोअर से परेशान अधिवक्ताओं ने जिला सत्र न्यायाधीश से हटवाने की मांग की है। इसमें अधिवक्ताओं ने बताया कि अदालत की गैलरी में लगे इन ब्लोअर के कारण यहां से प्रतिदिन सुनवाई के लिए आने वाले अधिवक्ताओं व उनके क्लाइंटों को गर्म हवा लगती है। गैलरी में ही अधिवक्ताओं के साथ क्लाइंटों को बैठना पड़ता है।
विज्ञापन

अधिवक्ता वीरेंद्र जांगड़ा, मनजीत लाठर, वीरेंद्र,घनश्याम, सुखविंद्र श्योकंद, गुलशन कुमार ने बताया कि न्यायालय परिसर में स्थापित स्प्लिट एसी के ब्लोअर मुख्य दरवाजे के बाहर लगे हैं। इनसे निकलने वाली गर्म हवा से वहां से गुजरने वाले अधिवक्ता व सुनवाई के लिए आने वाले लोग परेशान हैं। यहां पर बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग आते हैं। इनके कारण इनके बीमार होने का भी डर बना रहता है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इन ब्लोअर को यहां से हटवाकर छतों पर लगवाया जाए, ताकि यहां से गुजरने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहे।
बाक्स
बंदरों की समस्या का नहीं हुआ समाधान
न्यायालय परिसर में बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलवाने के लिए पिछले सप्ताह अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि न्यायालय परिसर में बंदर ज्यादा होने के कारण यहां पर आने वाले लोगों को काटने का डर रहता है। यह बंदर गलियारों व बरामदों में भी घूमते रहते हैं। उन्होंने मांग की है कि न्यायालय के बरामदे की दीवारों के पास खुली जगह में लोहे की जाली लगवाकर इनसे मुक्ति पाई जा सकती है। बंदरों से न्यायिक परिसर में छुटकारा दिलवाने के लिए डीसी को भी ईमेल अधिवक्ताओं ने भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
03जेएनडी 25: अदालत परिसर की गैलरी में लगे एसी के ब्लोअर जहां से निकलने में आमजन व अधिवक्ताओं को परेशानी होती है। अधिवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें