फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन में पहली बार 300 से कम मिले संक्रमित, 12 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मई महीने में 14 दिनों में पहली बार संक्रमण का एक दिन का आंकड़ा 246 आया है। इससे पहले प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 से अधिक रही है। मई महीने में अब तक 14 दिन में 5011 लोग संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को पहली बार 1277 लोगों की मिली रिपोर्ट में 246 को पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 413 रही। संक्रमण की यह दर 19.26 प्रतिशत है। इससे पहले संक्रमण की दर 50 प्रतिशत को भी पार कर चुकी है। वहीं जिले में मौत का सिलसिला दस से ज्यादा ही रहता है। शुक्रवार को भी 12 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत विभाग के उपाधीक्षक 52 वर्षीय दलबीर सिंह पूनिया का वीरवार रात को हिसार के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से कोरोना से पीड़ित थे। काफी दिन वह अपने यहां डीसी कॉलोनी स्थित निवास पर भी इलाज लेते रहे। वीरवार शाम को उनको हिसार ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार को रामराय गांव निवासी 32 वर्षीय युवक, पटियाला चौक निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव ईगराह निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, हिसार जिले के गांव बादशाहपुर बास निवासी 82 वर्षीय महिला, गोसाई खेड़ा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, झज्जर के निलोठी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक, रजाना कलां निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, ढाठरथ गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, खरकरामजी निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, जींद निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, जींद निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार स्वास्थ्य विभाग को 1277 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 246 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 18509 पहुंच गया। इनमें से 15439 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 393 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 2677 संक्रमित लोग हैं।
लॉकडाउन का लोग करें पालन
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि लॉकडाउन लगने के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। धीरे-धीरे जिले में संक्रमण की रफ्तार कम होती जा रही है। लोगों को यदि जिले में पूरी तरह से संक्रमण पर काबू पाना है तो उनको लॉकडाउन का पालन करना होगा। बिना जरूरी कार्य से घर से नहीं निकलना चाहिए। हर समय अपने मुंह पर मास्क लगाए रहें तथा दूसरे लोगों से कम से कम दो गज की दूरी जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें