फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली का झुका खंभा हादसों को दे रहा न्योता

Wed, 03 Jul 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
नगूरां गांव में खेत में झुका दिखाई देता बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां खेतों में झुके बिजली के पोल को बदलवाने को लेकर किसान करीब एक साल से बिजली निगम नगूरां के चक्कर लगा रहा है। लेकिन निगम प्रशासन किसान की किसी प्रकार की सुनवाई नहीं कर रहा है। जिसके कारण किसान को निगम प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

नगूरां निवासी किसान रामजुआरी ने बताया कि एक वर्ष पहले तेज आधी के चलते उनके खेत में खड़ा किया गया खंभा झुक गया था। इसकी सूचना उस समय नगूरां निगम एसडीओ तथा जेई को दे दी गई थी, लेकिन अभी तक उसको ठीक नहीं किया गया है। धान आदि की रोपाई करते समय कोई बड़ा हादसा होने का डर है। रामजुआरी ने बताया कि दो माह से नगूरां निगम एसडीओ तथा जेई कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें