फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लाठर राजकीय कॉलेज में कॉलेज में बीए की 240 सीट

विज्ञापन
02जेएनडी10-राजकीय कालेज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय कॉलेज में छात्र दाखिले के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह अवधि 31 मई तक थी जिसे अब 15 दिन और बढ़ा दिया गया है। प्राचार्य डॉ शमशेर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी फिजिकल साइंस और बीए विद सिंगल मेजर इन जियोग्राफी पाठ्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध है।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में कंप्यूटर सेल की व्यवस्था भी की गई है। कॉलेज में बीए की 240 सीट, बीएससी की 40 सीट, बीकॉम की 40 और भूगोल ऑनर्स की 40 सीट हैं। कॉलेज में युवाओं की सुविधा को देखते हुए शारीरिक शिक्षा विषय भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रथम वर्ष के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है वे अब 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें