07जेएनडी02-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामराय में आयोजित शरतंज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामराय में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें लक्ष्मी और शिवानी ने प्रथम और देविका व प्रीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मंच संचालन रंगकर्मी रमेश भनवाला ने किया। डाइट ईक्कस से पहुंचे कुलदीप बेरवाल और कुलदीप यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक नफे सिंह शास्त्री ने बताया कि शतरंज की शुरुआत भारत में सातवीं शताब्दी के आसपास से चतुरंग के नाम से हुई।
22 दिसंबर 2019 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को मान्यता देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी। 20 जुलाई 1924 को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना हुई।
प्राचार्य ज्योति शर्मा ने कहा कि शतरंज से मनुष्य का बौद्धिक विकास के साथ-साथ तेल तालमेल और भाईचारे की भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता के अंत में कुलदीप बेरवाल ने विद्यार्थियों को शतरंज की बारीकियां भी सिखाई। इस अवसर पर कुलदीप लोहान, देवेंद्र शर्मा और पूनम भी मौजूद रहे।