फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाट काटी, खर-दूषण का वध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नरवाना। पुरानी अनाज मंडी में श्रीरामा भारतीय कला केंद्र की तरफ से आयोजित रामलीला में सातवें दिन सूर्पणखा-लक्ष्मण संवाद, पंचवटी, रावण दरबार, राक्षसों की मस्तियां और लक्ष्मण-सीता संवाद का मंचन किया गया। मुख्यातिथि तेजवंत राय गोयल और हंसराज समैण रहे।
रामलीला के दौरान दिखाया गया कि भगवान राम, सीता और लक्ष्मण वन में आगे की ओर चलते हैं और विश्राम के लिए पंचवटी में रुक जाते हैं। वहां इन तीनों को देख रावण की बहन सूर्पणखा भी पहुंच जाती हैै। वह सुंदर नारी के रूप में उनके सामने आती है। सबसे पहले वह भगवान राम के सामने अपनी शादी का प्रस्ताव रखती है। उन्हें शादी के लिए मनाने का हर तरह का प्रयास करती है, लेकिन भगवान राम उसे ठुकरा देते हैं। भगवान राम कहते हैं वह अपनी अर्द्धांगिनी सीता के साथ यहां पर आए हैं। यदि मेरे भाई तुम्हारे प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं तो उनके पास जा सकती हो। फिर सूर्पणखा लक्ष्मण पर डोरे डालकर शादी के लिए अपनी बात को रख देती है। सूर्पणखा और लक्ष्मण के बीच कड़ा संवाद होता है। लक्ष्मण सूर्पणखा के सामने उसके भाई रावण की भी बेइज्जती करते हैं। इसे वह सहन नहीं कर पाती और लक्ष्मण को जिंदा नहीं जाने देने की धमकी देती है। इससे क्रोधित होकर लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देते हैं। वह अपने भाई खर और दूषण के पास पहुंचकर आपबीती सुनाती है। खर गुस्से में राम और लक्ष्मण के साथ युद्ध का एलान कर सेना लेकर चल पड़ता है। राम उनका वध कर देते हैं। सूर्पणखा बाद में रावण को अपनी व्यथा सुनाती है। अंत के दृश्य में दिखाया गया कि लक्ष्मण-सीता के बीच संवाद होता है। सीता की सुरक्षा के लिए लक्ष्मण रेखा खींचकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्ष्मण की भूमिका रामप्रकाश, सीता की भूमिका प्रिंस धीमान, सूर्पणखा की भूमिका हिमांशु गोयल, खर की भूमिका रामदास, रावण की भूमिका नरेंद्र कुकरेजा, मारीच की भूमिका रामनिवास जैन ने निभाई। कार्यक्रम में प्रधान भारत भूषण गर्ग, रामकुमार गर्ग, वेद अरोड़ा, प्रेम अरोड़ा, मंजीत गौरा, सत्यवान गोस्वामी, असीम राणा, विनोद चितारा, संजय रोहिल्ला, श्याम लाल धीमान, लक्की और मुकेश मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें