फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: हरियाणा में गैंगवार, दो युवकों को लगी गोली, देर रात हुई वारदात

Mon, 07 Jul 2025 10:30 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद में फायरिंग मामले में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है। देर रात वारदात हुई। मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में रोहतक की सीमा के पास बाइक सवार दो युवकों को गोलियों से भून दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। मृतक पर हत्या, फिरौती, अपहरण, आर्म्स एक्ट के 12 केस दर्ज थे। 

विज्ञापन


गैंगवार से जुड़ा है मामला

हमलावर दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और आते ही 15 से ज्यादा राउंड फायर किए। मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जींद के राजपुरा भैण निवासी रिषी लोहान के रूप में हुई, जबकि घायल युवक गांव का ही मनीष बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक राजपुरा भैण निवासी रिषी और मनीष रात को 9 बजे के करीब  जींद से रोहतक की तरफ जा रहे थे। 

दो बाइकों पर सवार थे बदमाश 

जुलाना से आगे निकल कर पौली के पास पेट्रोल पंप से आगे पीछे से दो बाइकों पर चार युवक आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां लगते ही पीछे बैठा रिषी नीचे गया और मनीष बाइक भगा ले जाने लगा लेकिन मनीष को भी आरोपियों ने गोली मारी। इसके बाद आरोपी रोहतक की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: कार सवार स्टूडेंट्स ने जानबूझकर टीचर को मारी टक्कर, स्कूटी पर सवार थी महिला शिक्षिका, देखें Video

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें