आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद।
- फोटो : Jind
जींद। कृष्णा कालोनी स्थित महादेव धर्मशाला में रविवार को राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में डीपी वत्स ने महादेव धर्मशाला के विस्तारीकरण का रिबन काटकर उद्घाटन किया। कहा, सामाजिक कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान महादेव धर्मशाला कार्यकारिणी सभा की ओर से उनको पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वत्स ने कहा कि यहां के लोगों की सामाजिक एकता को देखकर उनको खुशी होती है। इस भाईचारे को बनाए रखने के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार की ओर से किसी भी सामाजिक विकास कार्य में धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कोरोना की वजह से लोगों का रोजगार बंद हो गया था और महंगाई बढ़ गई थी लेकिन अब देश में महंगाई काबू करने की कोशिश की जा रही है। हमारा देश कोरोना के टीके लगाने वाले देशों में सबसे अग्रणी देश है। लोगों को मूलभूत सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। पहले की अपेक्षा अब देश में सामान को आयात निर्यात करने के संसाधन बढ़े, जिससे देश की अर्थव्यवस्था बेहतर हो रही है।