फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बूढ़ा बाबा बस्ती में मूलभूत सुविधाओं की कमी, लोग परेशान

विज्ञापन
11जेएनडी16-​भिवानी रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो के बाद सड़कों पर जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के भिवानी रोड स्थित बूढ़ा बाबा बस्ती में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। सोमवार को कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को समाधान शिविर में प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रखीं और तत्काल सुधार की मांग की। उन्होंने डीसी से कहा कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता घनश्याम गोयल, मनोज कुमार, तरसेम ने कहा कि कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। अब कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है लेकिन उनकी कॉलोनी में तो पूरा साल ऐसे ही हालात रहते हैं। स्ट्रीट लाइट की सुविधा कम है, जहां स्ट्रीट लाइट जलती है तो वहां बिजली चले जाने पर अंधेरा छा जाता है। इसलिए कॉलोनी में सोलर लाइट की व्यवस्था की जाए।
वहीं कॉलोनी की कई गलियों में सीवरेज ओवरफ्लो हो गए हैं जिससे पानी गलियों में भरा है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को सूचना भी दी जा चुकी है लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

शनि मंदिर के पास लोगों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है जिसके कारण वहां बदबू फैलनी शुरू हो गई है। इसके अलावा भिवानी रोड स्थित रेलवे फाटक पर बनाए गए अंडरपास के दोनों तरफ बड़े-बड़े ब्रेकर बना दिए हैं जिससे वहां से वाहन निकालना बेहद मुश्किल भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें