फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में शकीना ने मारी बाजी

विज्ञापन
11जेएनडी15: छोटू राम किसान महाविद्यालय में मेंटल हेल्थ वेलनेस क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता
विज्ञापन
जींद। छोटू राम किसान महाविद्यालय में मेंटल हेल्थ वेलनेस क्लब की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। शकीना ने प्रथम, पूर्वा ने द्वितीय और माफी और पूजा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा तनाव कम करना और मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्राचार्य डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना जरूरी है। जहां वह बिना किसी डर और झिझक के अपनी भावनाओं और समस्याओं को व्यक्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यह केवल लेखन प्रतियोगिता नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य विषय पर लिखने से छात्र अपने अनुभवों और भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं। इससे उनमें दूसरों के प्रति सहानुभूति और समझ विकसित होती है। साथ ही विद्यार्थियों को यह संदेश भी मिलता है कि मानसिक तनाव या अवसाद कोई कमजोरी नहीं बल्कि एक ऐसी स्थिति है जिसका उपचार संभव है।
विज्ञापन

मेंटल हेल्थ वेलनेस क्लब के इंचार्ज डॉ. संजय खर्ब ने कहा कि जब कॉलेज परिसर में मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा होती है तो विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है। इससे शिक्षकों और प्रशासन को भी छात्रों की मानसिक स्थिति और उनकी जरूरतों को समझने में मदद मिलती है। इस अवसर पर डॉ. सतिंदर कुंडू, प्रो. विनोद, डॉ. रविंदर, डॉ. सोनू मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें