फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव 22 को

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय का फाइल फोटो। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नगर परिषद के चेयरमैन के चुनाव की तारीख प्रशासन द्वारा तय कर दी गई है। यूं तो पहले से ही प्रधान पद के लिए जोड़-जुगाड़ चल रहा था, लेकिन तारीख तय होने के साथ ही राजनीतिक बिसात पर शह-मात का खेल और तेज हो गया है। हालांकि नगर परिषद के चेयरपर्सन पद के लिए मुकाबला भाजपा समर्थकों में ही माना जा रहा है, लेकिन अन्य राजनीतिक प्रभाव रखने वाले पार्षद भी किंग मेकर की भूमिका में नजर आना चाहते हैं। 31 पार्षदों वाली जींद नगर परिषद में इस बार बदले राजनीतिक समीकरणों के साथ ही नया प्रधान बनेगा। इसमें मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी की पार्षद पत्नी पूनम सैनी और चौधरी बीरेंद्र सिंह के खासमखास सोमबीर पहलवान के भाई की पत्नी सुदेश के बीच माना जा रहा है। हालांकि अन्य कई पार्षद भी भाजपा समर्थक होने का दावा करते हुए चेयरमैन के लिए ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन


नप चुनाव पर जिप का साया
हालांकि जिला परिषद की चेयरपर्सन के चुनाव के समय भी भाजपा समर्थक दोनों उम्मीदवार मैदान में थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह समर्थक विनोद सिंगला की पत्नी इसमें बाजी मार गई। राजनीतिक हलकों में इस बार भी ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन यहां पार्टी संगठन की बात की जाए तो जवाहर सैनी प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर हैं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री ओपी धनखड़ और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के खास भी हैं। ऐसे में इस बार मुकाबला कांटे का होना तय है।

ओपन सीट पर महिला चेयरपर्सन
हालांकि जींद नगर परिषद के चेयरपर्सन की सीट इस बार ओपन है, लेकिन इस पर महिला का काबिज होना तय माना जा रहा है। इससे पहले की योजना में यह महिला के लिए आरक्षित थी और इसमें वार्ड नंबर 24 की पार्षद सुदेश देवी चेयरपर्सन रह चुकी हैं।
विज्ञापन


यह है गणित
31 पार्षदों वाली जींद नगर परिषद के चेयरपर्सन के लिए गणित बैठाया रहा है। अभी तक एक उम्मीदवार द्वारा ही पार्षदों की लॉबिंग की जा रही है। शहर में चर्चाएं हैं कि इस उम्मीदवार के समर्थन में 11 पार्षदों को भ्रमण पर भेजा गया है, वहीं पांच पार्षद अन्य राजनीतिक दलों से सीधे जुड़े हैं। अब 22 पार्षदों पर ही सबकी नजर टिकी है।

पार्टी के पास कई चेहरे
भाजपा का प्रथम लक्ष्य है कि पार्टी समर्थक चेयरपर्सन बने, इसके लिए कई चेहरे सामने हैं। भाजपा संस्कार वाली पार्टी है, यहां सिस्टम से काम होता है। ऐसे में पार्टी समर्थक ही चेयर पर्सन बनेगा।
अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा।

सुबह दस बजे होगी मीटिंग
नगर परिषद कार्यालय में 22 जून को सुबह दस बजे नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। पहले पार्षदों को शपथ दिलवाई जाएगी और इसके बाद चेयर पर्सन का चुनाव करवाया जाएगा। इसकी सूचना पार्षदों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

- योगेश कुमार, एसडीएम जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें