फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिस्कस थ्रो में कुसुम ने जीता सिल्वर

Mon, 23 Mar 2026 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी19: कुसुम ​खिलाड़ी ट्रॉफी दिखाते हुए। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। नरवाना ब्लॉक के गांव नारायणगढ़ स्थित आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत लाइब्रेरियन कुसुम ने 17 से 21 मार्च तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया है।उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
विज्ञापन

कुसुम ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर थी लेकिन उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। एक लाइब्रेरियन के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ खेल के प्रति उनका समर्पण अन्य महिलाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
कुसुम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, कोच और साथियों को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी वे देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी। कुसुम की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें