फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुरुक्षेत्र ने 35 स्वर्ण पदकों के साथ जीता हैंड टू हैंड फाइट स्टेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। कार्यक्रम के मुख्यातिथि करण प्रताप को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में रविवार देर रात हैंड टू हैंड फाइट स्टेट टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की टीम ने सर्वाधिक 35 स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फतेहाबाद की टीम 28 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे और कैथल की टीम 18 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। खिलाड़ियों ने स्वर्ण के अलावा रजत और कांस्य पदक भी अपने नाम किए।
विज्ञापन

समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के बेटे करण प्रताप मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मंडी प्रधान जयदेव बंसल, भाजपा नेता मोहनलाल गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा और पूर्व नगर परिषद सदस्य सुरेश पप्पू विशिष्ट अतिथि रहे।
फेडरेशन के सीनियर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला और प्रेसिडेंट अनिता सैनी ने अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए।

लवली दहिया की गीत प्रस्तुति ने दर्शकों का किया मनोरंजन
कार्यक्रम में लवली दहिया की गीत प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में भी हैंड टू हैंड फाइट खेल शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल सके। मंच संचालन रामनिवास जैन ने किया। इस अवसर पर सुखदेव जांगड़ा, सुभाष शर्मा, प्रमोद और ईश्वर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
14-15 आयु वर्ग, बालक, 41 किलो भार वर्ग : कैथल के ललित ने स्वर्ण, केकेआर के दविंदर ने रजत और शिव कुमार ने कांस्य पदक जीता।
14-15 आयु वर्ग, बालक, 44 किलो भार वर्ग : कैथल के जश ने स्वर्ण और फतेहाबाद के प्रभजोत ने रजत पदक हासिल किया।
14-15 आयु वर्ग, बालिका, 40 किलो भार वर्ग : फतेहाबाद की अंजलि ने स्वर्ण और केकेआर की नवनीत कौर ने रजत पदक जीता।
14-15 आयु वर्ग, बालिका, 58 किलो भार वर्ग : फतेहाबाद की कोमल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
12-13 आयु वर्ग, बालिका, 37 किलो भार वर्ग : केकेआर की अवनी ने स्वर्ण, जसकीरत ने रजत और दीक्षा ने कांस्य पदक जीता।
12-13 आयु वर्ग, बालिका, 40 किलो भार वर्ग : कैथल की पलक ने स्वर्ण और फतेहाबाद की भाविका ने रजत पदक हासिल किया।
18-21 आयु वर्ग, बालक, 62 किलो भार वर्ग : सोनीपत के प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीता।
16-17 आयु वर्ग, बालक, 62 किलो भार वर्ग : फरीदाबाद के रोहित कुमार ने स्वर्ण और सोनीपत के रौनक ने रजत पदक हासिल किया।

फोटो 2 नरवाना। कार्यक्रम के मुख्यातिथि करण प्रताप को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत आयोजक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें