फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान पर कब्जे के लिए पहुंचे 25-30 लोग, नौकर को पीटा और मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। धरौदी-लोन रोड स्थित एक मकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से 25 से 30 लोगों के पहुंचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोगों ने मकान की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और वहां मौजूद नौकर केशव कुमार के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक जिले के नौनंद गांव निवासी मंजीत सिंधु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने धरौदी गांव में जमीन खरीदकर मकान बनाया हुआ है। यह मकान धरौदी-लोन रोड पर स्थित है और उसकी देखभाल के लिए केशव कुमार को रखा हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 29 अगस्त को करीब 25 से 30 लोग मकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मकान की दीवार फांदकर जबरन अंदर प्रवेश किया और केशव कुमार के साथ मारपीट की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। केशव ने किसी तरह दूसरे फोन से मंजीत सिंधु को घटना की जानकारी दी जिसके बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई लेकिन आरोपी डीवीआर भी निकालकर ले गए। पुलिस ने कमलेश, मूर्ति, बिमला, कृष्ण, मोहित, सिलू, कमल, दीप, शुभम, राहुल, रमेश, साहिल, नवनीत और रोहित को नामजद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें