23जेएनडी34: पार्षद हैप्पी कुंडू। स्वय
- फोटो : mathura
पिल्लूखेड़ा। 28 मार्च 2025 को कुंडू खाप के बड़े गांव टिटौली में सर्वजातीय कुंडू खाप का विशाल सम्मेलन होगा। सम्मेलन में प्रदेशभर से कुंडू खाप के पदाधिकारी व कुंडू खाप के लोग शामिल होंगे। यह जानकारी जिला परिषद के वार्ड नंबर 22 के पार्षद हैप्पी कुंडू कालवा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित कुंडू खाप के विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में कुंडू खाप की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और सामाजिक बुराइयों व कुरीतियों के समाधान व बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।