फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला बार एसोसिएशन से निकलकर कुलबीर मलिक बने थे डिप्टी स्पीकर

Sun, 01 Dec 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी34: कुलबीर मलिक पूर्व डिप्टी स्पीकर।
विज्ञापन
जींद। जिला बार एसोसिएशन में वकालत कर सत्ता की सीढ़ी पर दर्जनभर वकील चढ़े। बार एसोसिएशन ने अब तक जिले को आठ मंत्री, एक डिप्टी स्पीकर और चार विधायक दिए हैं। इन सभी ने सत्ता में शामिल होने के बाद भी बार से दूरी नहीं बनाई। कुछ ने तो विधायक बनने के बाद यहां पर अभ्यास जारी रखा।
विज्ञापन

जिला बार से निकले डिप्टी स्पीकर कुलबीर मलिक को सत्ता में बड़ा पद मिला था। कुलबीर मलिक ने 1982 में विधायक बनने के बाद बार में अभ्यास जारी रखा। इसके बाद 1987 में कुलबीर मलिक को लोकदल की सरकार में डिप्टी स्पीकर बनाया गया। 1990 में पशुपालन मंत्री बने। इनके अलावा चौधरी वीरेंद्र सिंह हरियाणा सरकार के अलावा केंद्र में भी इस्पात मंत्री बने। इनके अलावा चौधरी राम सिंह, इंद्र सिंह, रामकिशन बैरागी व सुरेंद्र बरवाला की पहचान भी जिला बार से है। इन्होंने यहां वकालत करते हुए खुद को राजनीति में बड़े मुकाम पर पहुंचाया। इसके बाद यह सभी मंत्री बने। इनके अतिरिक्त प्रमेंद्र सिंह ढुल, सूरजभान काजल, दुर्गादत्त अत्री विधायक बने। इनके अलावा भी राजनीति में कई वकीलों की सक्रिय भूमिका रही। इन सभी नेताओं ने मंत्री बनने के बाद बार के लिए सरकार से हरसंभव सहयोग दिलवाया। आज भी अधिकतर नेता बार में मौका मिलते ही अधिवक्ताओं के साथ बैठक करते हैं। डिप्टी स्पीकर रहे कुलबीर मलिक आज भी प्रतिदिन एक से दो घंटा बार में बैठते हैं।

01जेएनडी34: कुलबीर मलिक पूर्व डिप्टी स्पीकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें