जींद। सीआरएसयू के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह का इस्तीफा फिलहाल मंजूर नहीं हुआ है। वह अभी भी अपना कार्यभार संभाल रहे हैं। उन्होंने खुद ही शनिवार को निजी कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन राज्यपाल ने उसे मंजूर नहीं किया है।
सीआरएसयू के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा शनिवार को भेज दिया था लेकिन उनके पास अभी रिलीव का लेटर नहीं आया है, इसलिए सीआरएसयू को आगे बढ़ाने के लिए वह तब तक काम करते रहेंगे जब तक राज्यपाल उनके लेटर पर संज्ञान लेकर उनको रिलीव नहीं करते हैं। जब तक उनको रिलीव नहीं किया जाता है तब तक उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह विश्वविद्यालय को संभालते रहें। अगर उनको रिलीव कर कुलपति की जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जाती है तो वह पदभार मुक्त होकर अपना चार्ज सौंप देंगे। इसके चलते वह सोमवार को विश्वविद्यालय में जाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।