सफीदों। वार्ड नंबर सात में कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर घायल कर दिया। इसमें एक युवक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इस मामले में सफीदों शहर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 7 निवासी अनिता ने कहा कि 30 मई को उनके पड़ोस का ही युवक सिंदर उनके घर आकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इसको बारे में उसने अपने पति को बताया तो उसका पति कृष्ण एक जून को उनको समझाने के लिए गया था। इस दौरान गली में सिंदर, आर्यन, मुकेश व प्रिंस ने उसके पति का रास्ता रोककर मारपीट की। इस दौरान आर्यन ने उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वह शोर सुनकर अपने परिवार के सदस्यों ईसराना निवासी रोहित, अपने बेटे विक्की और सौरभ, देवर का लड़का सन्नी व उसका देवर महाबीर उसके पति को छुड़वाने के लिए नीचे गए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान आर्यन, सिंदर, मुकेश, और प्रिंस उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद